ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके कैम्प का आयोजन परवीन जी के साथ मिलकर स्लम एरिया किया, जहां सभी महिलाएं एवं लड़कियां रहती हैं। उनके साथ वर्ल्ड हेल्थ डे दिवस मनाय। इस मौके डॉक्टर अनुपमा ने उन्हें विशेष रूप से जानकारी दी कि महीने माह में होने वाली परेशानियों का सामना आप कैसे कर सकते हो, उन्होंने बहुत बारीकी से सभी महिलाएं और लड़कियों को इसके बारे में जानकारी दी और उनके साथ काफी बातें शेयर भी की।
इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ है। इस विषय का अर्थ, किसी भी परिस्थिति में वित्तीय या अन्य मदद के जरिए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारनें और सभी में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है।
मैडम अनुराधा शर्मा ने बताया कि जब डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य दिवस के लिए एक दिन निर्धारित करने का फैसला लिया तो इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना है। स्वास्थ्य संगठन विभिन्न देशों की सरकारों को स्वास्थ्य नीतियां बनाने और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित भी करता है। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, परवीन कुमारी, आदि मौजूद रहीं।