ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने वार्ड नंबर 1 की आंगनवाड़ी में सभी सदस्यों के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने तुलसी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन मां तुलसी पूजन से घर में सुख शांति बनी रहती है। भगवान श्री विष्णु जी और मां लक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। निरोग बने रहने के लिए तुलसी पूजन को विशेष फलदायी माना जाता है। तुलसी में मानव को स्वस्थ रखने के सैंकडो गुण है, जिसके पूजन और सेवन से हम स्वंय को हमेशा स्वस्थ रख सकते है। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज इस तुलसी मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुलसी देवी मंत्र
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी होती हैं, वहां यम के दूत भी असमय नहीं जा सकते। मृत्यु के समय जिसके प्राण मंजरी रहित तुलसी और गंगा जल मुख में रखकर निकल जाते हैं, वह पापों से मुक्त होकर वैकुंठ धाम को प्राप्त होता है। जो मनुष्य तुलसी व आंवलों की छाया में अपने पितरों का श्राद्ध करता है, उसके पितर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं। इस मौके पर क्लब के सदस्य मौजूद थे।
Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.