ऊना/ सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज बड़े ही हर्षोल्लास से 99वा स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि महिलाओं को समाज से जोड़ने में इनरव्हील क्लब का खास योगदान है। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब पूरे विश्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है, जिससे सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ जागरूकता लाने व जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे, इसके लिए क्लब के माध्यम से विभिन्न त्योहारों का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही है और वर्तमान में सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे बढ़ते देखा जा सकता है। इस अवसर पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की सेक्रेटरी सांची दीपिका बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, श्रुति जुनेजा, सोनू शर्मा, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, निधी शर्मा, परमिंदर कौर, जसलीन कौर, एकता जैतक आदि मौजूद रहीं।