ऊना/सुशील पंडित : इन्नर व्हील क्लब ऊना ने प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे पीडि़तों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (बाढ़) में आर्थिक सहयोग करते हुए 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु को भेजी है। इन्नरव्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को 11 हजार रूपए की नगद आर्थिक सहायता सौंपी। उपायुक्त राघव शर्मा ने इसके लिए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ से हजारो लोग प्रभावित हुए है। विशेषकर मंडी,कुल्लु व किन्नौर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जुटी है। इसमें प्रदेश की जनता भी अपना सहयोग कर रही है तथा बाढ़ प्रभावित के लिए सीएम राहत कोष में खुले दिल से अपना सहयोग कर रही है। क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्लब ने अपनी तरफ से सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई है। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,किरण भयाना,आईएसओ अमरजीत बबली,कैशियर रेखा शर्मा,सदस्य रंजना जसवाल,कमला कंवर,रमा कालिया,प्रियंका,सुदेश धीमान,रजिता कसाना,नीलम साही,नीरूपमा,रंजना बख्शी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से भेजी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -