एनएसएस विशेष शिविर में छठे दिन की गतिविधियां
ऊना/ सुशील पंडित : एनएसएस इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस विशेष शिविर का 6वे दिन की शुरुआत ग्रुप रिपोर्टिंग से हुई और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योगा किया और उसके तत्पश्चात परेड किया। इसके बाद पिछले प्रार्थना, आज का विचार और पिछले दिन की रिपोर्ट पढ़ी गई।
कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार और विशिष्ट अतिथि बीडीसी मेंबर जोगिंदर देव आर्य थे। स्पेशल लेक्चर का विषय पंचायती राज के कार्य, संरचना और मनरेगा और आर्थिक व समाजिक विकास था। विशेष शिविर में बताया कि पंचायती राज स्थानीय स्व-शासन की एक व्यवस्था है और भारत में स्थानीय स्व-शासन की संकल्पना कोई नई नहीं है। वैदिक काल से लेकर ब्रिटिश काल तक ग्रामीण समुदायों ने इस व्यवस्था को जीवंत बनाए रखा। इस समय काल में कई साम्राज्य बने और ध्वस्त हुए, लेकिन इन ग्रामीण समुदायों ने अपने पंचायती अस्तित्व एवं भावना को सदैव कायम रखा। मनरेगा भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे 7 सितंबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। इस अधिनियम को ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों के लिए अर्ध-कौशलपूर्ण या बिना कौशलपूर्ण कार्य, चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे हों या ना हों। नियत कार्य बल का करीब एक तिहाई महिलाओं से निर्मित है। मनरेगा योजना से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है और इससे ग्रामीण विकास और समाजिक उन्नति हुई है।

कार्यक्रम के सेकंड सेक्शन में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन नेहरू युवा केंद युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर लाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने इस सत्र में यूथ पॉलिसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।युवाओं को चाहिए कि वह अपने व्यक्तित्व में सुधार लाएं और देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने तभी हमारे राष्ट्र निर्माण में युवा सही तरह से भागीदारी कर सकेंगे । हमारे देश में सरकार द्वारा कुछ ऐसे स्वयंसेवी संगठन है, इसमें एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र , यूवा क्लब और महिला मंडल जो निस्वार्थ भाव से देश में अपनी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी कंट्रीब्यूशन देते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी , प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रो.संजय शर्मा और कैंप लीडर अक्षय शर्मा मौजूद थे।
