ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा शनिवार को स्नातकोत्तर (एम.ए. अर्थशास्त्र) के विद्यार्थियों का एकदिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने बिलासपुर जिला के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई स्थित टाइडल लेबोरेटरिस प्राइवेट लिमिटड की उत्पादन प्रक्रिया को जाना और उक्त प्लांट में कार्यरत श्रमिकों से उनकी समाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में आँकड़े एकत्रित किए।
प्लांट प्रबंधक सोमिनदरा पांडा ने विद्यार्थियों को अपने उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया। प्लांट भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जगजीत सिंह तथा संजीव कुमार ने विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी।
इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन सम्बंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत करना था तथा कार्यरत मज़दूरों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाकर आँकड़े इकट्ठा करना था। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भगवान दास सहित प्राध्यापक डॉ. शाम सिंह बैंस, मनजीत सिंह मान, विजय कुमार मौजूद रहे ।
