यात्रियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली: कोलकाता एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में से बम की धमकी वाला संदिग्ध नोट मिला। एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत अलग स्थान पर ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरु कर दी है। कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट में से संदिग्ध नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में बम होने की धमकी लिखी होने की आशंका जताई जा रही है।
Read In English : https://encounternews.in/india/bomb-scare-delays-shillong-flight-at-kolkata-airport-aircraft-shifted-for-security-checks/
टॉयलेट से मिला नोट
कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट् 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में बम धमकी लिखी होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली इश फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत यात्रियों से दूर आइसोलेशन बे में से ले जाकर खड़़ा कर दिया गया है। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और बाकी सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने भी विमान की गहन तलाशी ली है।
सभी यात्री हैं सुरक्षित
अधिकारियों की मानें तो सभी यात्रियों की सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर भी बनाए हुए हैं। हर जरुरी कदम उठाया जा रहा है। इंडिगो ने कहा है कि सभी जरुरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा साथ भी दिया जा रहा है। अधिकारियों का यह कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की उड़ान संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और पूरे मामले को भी गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।
अब इस घटना के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की बड़ी संख्या में तैनाती भी कर दी गई है। आइसोलेशन जोन के आस-पास सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया गया है। एयरपोर्ट की खास गाड़ियां जैसे की फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी है। हाई विजिबिलिटी जैकेट पहन कर ग्राउंड स्टाफ पूरे ऑपरेशन में कॉर्डिनेट करते दिखे हैं। विमान का सामान भी नीचे उतार लिया गया और रनवे पर रख दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता उसकी खास तौर पर जांच कर रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं कि है कि कोई संदिग्ध वस्तु मिली है या फिर नहीं।
