Punjab Govt
HomeSportsभारतीय युवा खिलाड़ी के साथ Airport पर स्टाफ की बदतमीजी, छूटी फ्लाइट,...

भारतीय युवा खिलाड़ी के साथ Airport पर स्टाफ की बदतमीजी, छूटी फ्लाइट, बयां किया दर्द

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर के साथ इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने आलोचना की। दरअसल, अभिषेक शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इंडिगो एयरलाइंस के एक स्टाफ पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर अभिषेक ने निराशा जताते हुए कहा कि समय पर पहुंचने के बावजूद फ्लाइट छूटने से उनकी छुट्टी का एक दिन बर्बाद हो गया। 24 साल का यह क्रिकेटर 22 जनवरी से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले उनके पास करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए सिर्फ एक दिन की ही छुट्टी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूरे घटना के बारे में बताते हुए दावा किया कि उन्हें बिना वजह काउंटरों के बीच भेजा गया, जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट मिस हो गई। क्रिकेटर ने इस मामले पर एक स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

अभिषेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ के साथ मेरा सबसे खराब अनुभव रहा। खासकर काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल का बिहेवियर बिल्कुल अस्वीकार्य था। मैं सही काउंटर पर समय पर पहुंचा, लेकिन उन्होंने मुझे अनावश्यक रूप से दूसरे काउंटर पर भेज दिया। बाद में मुझे बताया गया कि चेक-इन बंद हो गई है, जिससे मेरी फ्लाइट छूट गई। मेरे पास सिर्फ एक दिन की छुट्टी थी, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वे इसे और भी बेहतर बनाने के लिए मेरी कोई हेल्प नहीं कर रहे हैं।

यह अब तक का मेरा सबसे खराब अनुभव है, साथ ही यह सबसे खराब स्टाफ मैनेजमेंट है, जो मैंने देखा है।’ अभिषेक शर्मा को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। वह विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेल रहे थे। वह उस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जिसमें टीम वडोदरा में महाराष्ट्र से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अभिषेक इस टूर्नामेंट के दौरान शानदार फॉर्म में थे, जहां बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8 मैचों में एक शतक और तीन फिफ्टी के दम पर 467 रन बनाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -