Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsविदेश में हमलावारों ने भारतीय छात्र पर किया हमला, देखें वीडियो

विदेश में हमलावारों ने भारतीय छात्र पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ है। चार लोगों ने छात्र को निशाना बनाया, जिसमें उसे काफी चोटें आई हैं। हैदराबाद का रहने वाला ये छात्र अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित की पहचान सैयद मजाहिर अली के रूप में हुई है। लैंगर हौज में रह रहा मजाहिर अमेरिका के इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय का छात्र है। चार लोगों ने मजाहिर पर हमला किया और उसका फोन छीन लिया। मजाहिर पर हमले की कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आई हैं, जिनमें उसके चेहरे से खून बहते हुए देखा जा सकता है।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों पर बीते कुछ समय में लगातार एक के बाद हमले देखने को मिले हैं। मजाहिर पर शिकागो में उसके घर के पास ही चार हथियारबंद लोगों ने हमला किया। एक वीडियो में अली ने बताया है कि जब वह हाथ में खाने का पैकेट लेकर घर लौट रहा था तो चार लोगों ने उस पर हमला किया। घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि अली का कैंपबेल एवेन्यू स्थित घर के पास मंगलवार को उसका हमलावरों ने पीछा किया था।

हमलावर अली का पीछा करते हुए उस पर झपट पड़े। मारपीट के बाद अली के माथे, नाक और मुंह से खून बहते देखा जा सकता है। मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। खान ने अमेरिकी पुलिस का ध्यान इस पर दिलाते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने की बात कही है। साथ ही भारतीय दूतावास से भी मदद की गुहार लगाई गई है। उन्होंने अमेरिका में भारतीयों पर हमलों को लेकर चिंता जताई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -