Punjab Govt AD
HomeNationalभारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को धरती पर वापसी में अभी और...

भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को धरती पर वापसी में अभी और करना पड़ेगा इंतजार, नए कैप्सूल में लग रही देरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर वापसी में अब और देरी हो सकती है। नासा ने कहा है कि इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की वापसी के लिए अभी ‘लंबा इंतजार’ करना पड़ सकता है।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से एक परीक्षण उड़ान के लिए स्पेस स्टेशन की ओर प्रस्थान किया था। 6 जून को वे दोनों अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे और उन्हें एक सप्ताह के बाद धरती पर वापस आना था। लेकिन एक तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी रोक दी गई।

सुरक्षा कारणों के चलते सुनीता और बुच की वापसी को रोकने का फैसला लिया गया। नासा ने यह भी बताया कि इन दोनों की वापसी की योजना फरवरी 2025 में बनाई गई थी। नासा ने अब कहा है कि नए कैप्सूल को लॉन्च करने में हो रही देरी के कारण सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी मार्च 2025 के अंत तक या फिर संभवतः अप्रैल 2025 तक हो सकती है।

नासा के मुताबिक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी से पहले एक नए चालक दल को अंतरिक्ष में भेजने की जरूरत है। अगले मिशन में एक महीने से अधिक की देरी हो रही है। यह देरी स्पेसएक्स द्वारा मिशन के लिए एक नया ड्रैगन कैप्सूल तैयार करने के कारण हो रही है। अब यह नया कैप्सूल मार्च 2025 के अंत तक उड़ान के लिए तैयार हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर नासा ने यह भी स्पष्ट किया है कि देरी के बावजूद अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -