खेल डेस्क। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीत लिया। भारतीय टीम के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआत थोड़ी धीमी रही। एरॉन जार्ज केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी
वैभव सूर्यवंशी ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया और आगे बढ़कर 175 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने इंग्लैंड की गेंदबाजी को पूरी तरह दबा दिया।
कप्तान आयुष ने भी जमकर खेला
कप्तान आयुष ने तेज़तर्रार अंदाज में 51 गेंदों में 53 रन बनाए। हालांकि वे आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनका साथ देते हुए टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया।
भारत ने बनाया 412 रन
वैभव की पारी और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से भारत ने पूरे 50 ओवर में 412 रन बनाए। इस बड़े स्कोर के बाद भारतीय टीम के जीतने की संभावना लगभग तय लग रही थी।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी धीमी शुरुआत से प्रभावित
इंग्लैंड ने जब रन बनाने शुरू किए, तो शुरुआत काफी धीमी रही। पहले तीन ओवर में उन्होंने केवल 2 रन बनाए। जैसे ही उन्होंने तेजी दिखाई, विकेट गिरने लगे। इंग्लैंड की टीम केवल 311 रन पर ही सिमट गई और उन्हें 101 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने अंडर-19 विश्व कप में बनाया नया रिकॉर्ड
इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब छठी बार अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने यह खिताब 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में जीता था। भारत का यह लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था। इंग्लैंड की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार अंडर-19 विश्व कप जीता है, जो 1998 में न्यूजीलैंड को हराकर मिला था।
