Punjab Govt AD
HomeSportsU19 Women’s T20 World Cup में Scotland को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची...

U19 Women’s T20 World Cup में Scotland को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची India

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इतिहास रचने के बाद Trisha ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

नई दिल्ली: भारत ने आईसीसी महिला अंडर 19 विश्व कप में अपना दबदबा जारी रखते हुए मंगलवार को सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से हराकर शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सलामी बल्लेबाज जी तृषा ने 59 गेंद में 110 की नाबाद पारी खेली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 14 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। जी तृषा ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आयुषी शुक्ला ने 4 और वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट निकाले।

आयुषी शुक्ला ने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी है। एक ही ओवर में दो लगातार बॉल पर विकेट लेकर वो हैट्रिक लेने के करीब पहुंची थी लेकिन चूक गई। चार्लोट नेवार्ड, अमेली बाल्डी, गैब्रिएला फोंटेनला तीन विकेट एक के बाद एक लेकर टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

शतक जमाकर आईसीसी अंडर 19 टी20 विश्व कप में इतिहास रचने के बाद त्रिषा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 3 विकेट लेकर मैच को यादगार बना दिया। भारत ने स्कॉटलैंड को महज 58 नर पर समेटते हुए मुकाबला 150 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

दरअसल, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 208 रन बनाए। इस दौरान जी तृषा ने नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तृषा के साथ-साथ जी कमलिनी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल रहे। सनिका चाल्के ने नाबाद 29 रन बनाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -