Punjab Govt Advertisement
HomeSportsIndia ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट...

India ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया। भारत को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया गया था। इसमें उसने 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया। इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में किसी टीम का ये सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

वाशिंगटन सुंदर की बैटिंग ने दिखाया कमाल

अभिषेक शर्मा ने फिर से तूफानी अंदाज में बैटिंग करके जीत अपने नाम की। वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव सेट हो गए थे उन्होंने 11 गेंद में 24 रन बनाए परंतु उससे बड़ी पारी में बदल नहीं कर पाए। तिलक वर्मा को फिर से नंबर-4 की जिम्मेदारी मिली उन्होंने 29 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल भी शुरुआत में अच्छे रहे लेकिन 17 रन बनाकर वह भी आउट हो गए।

भारत ने 111 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर बैटिंग करने के लिए आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए। दूसरे छोर पर जीतेश शर्मा ने नाबाद 22 रन बनाए। दोनों ने 43 रनों की नाबाद साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत दिलवाई। अब पांच मैचों की सीरीज में 3 मैच पूरे हो गए है। इसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी के साथ हैं।

पहली बार होबार्ट में हारा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भी होबार्ट के बेलेरिव स्टेडियम में 5 टी-20 मैच खेले थे। उसे सभी मैचों में जीत मिली थी। दो बार वेस्टइंडीज, 2 बार इंग्लैंड और एक बार पाकिस्तान को हरा चुका है परंतु भारत यहां पर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने वाला पहला देश बन चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -