Punjab Govt AD
HomeSportsUnder-19 World Cup में Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े रिकार्ड्स, फाइनल में सबसे...

Under-19 World Cup में Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े रिकार्ड्स, फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्पोर्ट्सः भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप में छठी ऐतिहासिक जीत है। टीम ने शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इंडिया ने 4 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता है। टीम ने पिछला टाइटल 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट भी जीत लिया है। इंडिया ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए हैं।

वहीं इस जीत में वेभव सूर्यावंशी ने भी रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। 14 साल के वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी 175 रन की पारी ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बावा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे। यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी।

इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी।

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। वहीं इसकी बदोलत भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोरर भी बन गया है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का था, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -