Punjab Govt AD
HomeInternationalभारत-चीन को इस मामले में हुआ बड़ा फायदा, Donald Trump के टैरिफ...

भारत-चीन को इस मामले में हुआ बड़ा फायदा, Donald Trump के टैरिफ का मिलेगा जवाब!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। यह टैरिफ ट्रंप ने रुसी तेल खरीदने के कारण लगाया था परंतु ट्रंप के इस फैसले के कारण भारत के व्यापारियों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा था। अब ट्रंप को एक बड़ा झटका लग सकता है। भारत का चीन को निर्यात अब 22% बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में ही भारत को काफी फायदा भी हुआ है।

भारत और चीन के रिश्तों मे इन दिनों सुधार आया है। चीन का रवैया अब काफी हद तक भारत के प्रति ठीक हो गया है। इसका फायदा व्यापार में मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही की तुलना में 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात लगभग 22% बढ़ गया है। इसमें टेलीफोन, सेट, झींगा, एल्यूमीनियम और शिमला मिर्च समेत कई चीजें शामिल हैं।

झींगा निर्यात पर पड़ा असर

अमेरिका टैरिफ के कारण भारत के झींगा निर्यात पर भी बुरा असर हुआ था। ग्लोबल डेटा के अनुसार, टैरिफ के कारण भारत से अमेरिका को एयर कार्गो निर्यात में 14% की गिरावट दर्ज की गई थी। आंध्र प्रदेश की झींगा इंडस्ट्री को करीब 25,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान का अनुमान भी लगाया गया था। दावा किया जा रहा था कि टैरिफ के कारण से 50% ऑर्डर कैंसिल हो गए थे।

चीन के राजदूत का आया बयान

भारत में चीन के राजदूत शुई फीहोंग ने भारत-चीन ट्रेड को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि – ‘वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ा है। चीन भारत के प्रीमियम सामान को अपने बाजार में ज्यादा से ज्यादा जगह देगा’।

ट्रंप ने लगाया भारत-चीन पर टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के साथ-साथ बाकी देशों पर भी भारी टैरिफ लगाया था। ट्रंप ने भारत पर रुस से तेल खरीदने के कारण से 50% टैरिफ लगाया था। वहीं चीन और अमेरिका के बीच भी काफी समय तक टैरिफ वॉर चलती रही थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -