IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 5 T20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच में 48 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली है।
शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 46 रन की उपयोगी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। बाकी बल्लेबाजों ने भी जरूरत के समय पर रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर सम्मानजनक बना।
ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। टीम ने शुरुआत तो ठीक की, लेकिन 91 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। आखिरी सात विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिर गए, और पूरी टीम 18.2 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का खास सहयोग नहीं मिला।
Washington Sundar wraps things up in style 👌
A terrific performance from #TeamIndia as they win the 4⃣th T20I by 4⃣8⃣ runs. 👏👏
They now have a 2⃣-1⃣ lead in the #AUSvIND T20I series with 1⃣ match to play. 🙌
Scorecard ▶ https://t.co/OYJNZ57GLX pic.twitter.com/QLh2SRqW9U
— BCCI (@BCCI) November 6, 2025
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे वाशिंगटन सुंदर, जिन्होंने सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए, शिवम दुबे ने भी 2 विकेट झटके, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली। गेंदबाजों की सटीक लाइन और लेंथ की वजह से ऑस्ट्रेलिया पूरी 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल
इस जीत के साथ भारत ने चौथा टी20 मुकाबला 48 रन से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ यह तय हो गया है कि भारत अब यह सीरीज हार नहीं सकता। अगर आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया जीतता है तो सीरीज 2-2 से बराबर होगी, वरना अगर भारत फिर से जीत गया, तो सीरीज 3-1 से भारत के नाम हो जाएगी।
अगला मैच कब और कहां?
पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।