Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsHinduja Group के दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम

Hinduja Group के दफ्तर पहुंची इनकम टैक्स की टीम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः डिपार्टमेंट हिंदुजा ग्रुप पर इनकम टैक्स के अधिकारी सर्वे कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में हिंदुजा ग्रुप के ऑफिस के अलावा अशोक हिंदुजा के यहां भी इनकम टैक्स का सर्वे हो रहा है। बता दें कि हिंदुजा ग्रुप का इंडसइंड बैंक और अशोक लेलैंड में बड़ा हिस्सा है। कंपनी का रेवेन्यू 58 हजार करोड़ रुपए है। दुनिया के 38 देशों में इसका बिजनेस है। 100 से ज्यादा देशों में इसके प्रोडक्ट की सप्लाई होती है। फिलहाल कंपनी को मार्केट कैप 4.41 हजार करोड़ है। 1979 में हिंदुजा फैमिली इंग्लैंड में शिफ्ट हो गई थी। हिंदुजा ग्रुप इंग्लैंड के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक है। इंग्लैंड में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से लेकर चारों भाइयों के पास कई अहम रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं।

उदाहरण के लिए लंदन में ओल्ड वॉर ऑफिस। इस बिल्डिंग को हिंदुजा ग्रुप ने लग्जरी फाइव स्टार होटल बनाने के लिए लिया है। हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस ने इसी महीने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार इस तिमाही में कंपनी का प्रोफिट 92% की गिरावट के साथ 18.4 करोड़ रुपए पर आ गया। एक साल पहले इसी अवधि में ये 222.88 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 1,179.86 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,167.54 करोड़ रुपए था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page