Punjab Govt AD
HomeHimachalत्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की...

त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही – विनोद सिंह डोगरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला के नाकाओं तथा विभिन्न स्थानों पर व्यापक चैकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विभागीय टीमों ने कर चोरी के कई मामले पकडे़ हैं। उन्होंने बताया कि एक मामले में मुबलिग 11 लाख 36 हज़ार रूपये के मूल्य का सोना पकड़ा जिसमें संबंधित व्यापारी से 68 हज़ार 160 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार कर चोरी के 11 अन्य मामलों से 1 लाख, 97,000 रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत एक मामले में शराब की दो पेटियां भी जब्त की गई तथा उस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विनोद सिंह डोगरा ने जिला के सभी व्यापारियो से आहवान किया कि वे त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र सभी उपभोक्ताओं को 200 रूपये मूल्य से अधिक की वस्तु की बिक्री का बिल अवश्य दें। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित व्यापारी पर हिमाचल प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया कि वे 200 रूपये मूल्य से अधिक की वस्तु की खरीद पर बिल लेना अवश्य सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यापारी बिल जारी नहीं करता है अथवा वस्तु के मूल्य से कम बिल देता है तो दूरभाष नम्बर 01975-226088 व  ई-मेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -