मर्डर मामले में हो सकते अब कई और अहम् खुलासे
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बसाल स्थित ख्वाजा में सैलून में बाले कटवाने गए राकेश कुमार उर्फ गग्गी को बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और दोनों हमलावर युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा इस मामले में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं थीं,लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। लेकिन कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले में गैंगस्टर विपिन कुमार को खरड़ में गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। विपिन के पकड़े जाने के बाद ऊना पुलिस को इस मामले में अन्य लोगों के भी पकड़े जाने की उम्मीद जगी,जिसके चलते ऊना पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस से संपर्क कर हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी विपिन और अन्य दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लेकर आई है,इन दोनों आरोपियों में से एक आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद था जबकि दूसरे आरोपी को कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।
पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाए गए दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया गया है अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा कोर्ट से इन दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पुलिस रिमांड के दौरान राकेश कुमार उर्फ गग्गी हत्या मामले में पूछताछ की जा सके। वहीं एसपी ऊना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से अहम् पूछताछ की जाएगी क्योंकि इन दोनों आरोपियों का गग्गी हत्या मामले में इंवॉल्वमेंट पाई गई है पुलिस को उम्मीद है की पुलिस रिमांड के दौरान गग्गी हत्या मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं ।