Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar West हल्के में "दबंग नेता" की शह पर सरेआम लूटा जा...

Jalandhar West हल्के में “दबंग नेता” की शह पर सरेआम लूटा जा रहा निगम का खजाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Ripan Dream Home की अवैध कालोनी पर कारवाई न करने का बनाया दबाव, CM तक पहुंचा मामला !

जालंधर (ens) : पंजाब सरकार की ओर से सैंट्रल हल्के से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए अपने ही विधायक को जेल की सलाखों के पीछे फैंक दिया और बाकी विधायकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा सबक दिया कि अगर कोई भी भ्रष्टाचार फैलाएगा तो उसके खिलाफ इसी तरह की कारवाई की जाएगी। मगर हकीकत में ऐसा बाकी हल्कों में देखने को नहीं मिल रहा है। वैस्ट हल्के में नगर निगम के करोड़ों रुपयों एक नेता को खुश करने के बदले ही डूब गए।

नगर निगम प्रशासन की ओर से इन रुपयों से शहर का विकास और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का सपना था जोकि एक सपना ही रह गया। यहां एक दबंग नेता की शह पर सरेआम अवैध कालोनियां तथा बड़ी बड़ी अवैध बिल्डिंगे बनवाई जा रही है जिससे नगर निगम को चवन्नी तक हासिल नहीं हो रही पिछले एक साल से अगर बात करें तो यहां ईनक्शा पोर्टल पर अपलोड होने वाले नक्शों की संख्या न के बराबर रह गई। यहां लोग अपनी बिल्डिंग या अवैध कालोनी बनवाने के लिए ईनक्शा पोर्टल पर नहीं बल्कि एक दबंग नेता के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं तांकि कोई प्रशासनिक अधिकारी तंग न कर सके।

काला सिंघया रोड पर रिप्पन कालोनी में किस नेता का हिस्सा ?

काला सिंघया रोड पर इच्छाधारी मंदिर के साथ 3 एकड़ की रिप्पन नामक कालोनी में एक नेता का हिस्सा होने का दावा किया जा रहा है। यह कालोनी एक कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार द्वारा काटी जा रही है जिसका कोई भी नक्शा या लेआउट निगम से पास नहीं है। सारा खेल नेता की शह पर खेला जा रहा है यहां 10 से ज्यादा डीलर प्लाट खरीद चुके हैं जोकि 2 से 3 मरले के घर बना कर प्रवासियों को बेच रहे हैं। यह एरिया एग्रीकल्चर है जिसकी रजिस्ट्री छोटे प्लाटों में नहीं हो सकती मगर इसके बावजूज रजिस्ट्री दौरान भी नेता की ही सिफारिश करवाई जाती है और बिना औपचारिक्ता पूरी किए ही एग्रीकल्चर जमीन को छोटे प्लाटों में तबदील कर दिया जाता है।

शिकायत पर सिर्फ एटीपी ने कालोनी के नाम पर पीला रंग फेरा, चोरी अभी भी जारी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा इस अवैध कालोनी की दो बार निगम कमिशनर को लिखती शिकायत की गई जिसमें तस्वीरें भी लगाई गई थी मगर एरिया की एटीपी ने कारवाई करने की बजाए कालोनी के बाहर लिखे नाम को पीले रंग से हटा दिया और अंदर सरेआम सड़के, सीवरेज, पानी के कनैक्शन मेन पाईप से चोरी करके लिए गए हैं और बिना सीएलयू, लेआऊट, नक्शा फीस जमा करवाए निगम का खजाना सरेआम लूटा जा रहा है।

मेरे ध्यान में मामला नहीं, अगर कालोनी अवैध तो कारवाई जरुर होगी-मेयर

मामले सबंधी मेयर वनीत धीर ने कहा कि काला सिंघा रोड पर रिप्पन कालोनी सबंधी उन्हे जानकारी नहीं है अगर कालोनी अवैध है तो कानूनी कारवाई आवश्य होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -