विधायक विवेक शर्मा पहुंचे मुख्यतिथि
प्रैस 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके बनाए 100 रन, प्रशासन 11 ने चार विकट खोकर बना लिए 103 रन
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा डूमखर खेल मैदान में रविवार को प्रशासन 11 और प्रैस 11 के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया, जिसमें प्रशासन 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह मैच केवल खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए नहीं बल्कि समाज में नशा मुक्त संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रैस 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, शुरुआत में टीम को कुछ झटके लगे, लेकिन उन्होंने 100 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। प्रैस 11 की तरफ से बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाया, लेकिन प्रशासन 11 की कसी हुई गेंदबाजी के कारण वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके। प्रैस 11 की तरफ से मनोज ने अंत में तेज बल्लेबाजी करते हुए कुछ शानदार शॉट लगाए, लेकिन प्रशासन 11 के गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। प्रशासन 11 के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की, जिससे प्रैस 11 की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। सौ रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन 11 की टीम की शुरुआत अच्छी रही। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल एवं तहसीलदार अमित कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की।

उनके साथ जीवन शर्मा ने भी अहम योगदान दिया और टीम को स्थिरता प्रदान की। हालांकि, प्रैस 11 की ओर से मुकेश ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटककर प्रशासन 11 की बल्लेबाजी में हलचल मचा दी, लेकिन फिर भी प्रशासन 11 ने संयम बनाए रखा और चार विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया।यह मैच केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्त अभियान को बढ़ावा देना था। प्रशासन और पत्रकारों के बीच खेले गए इस दोस्ताना मुकाबले के जरिए युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रशासन 11 के कैप्टन एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखता है। इस तरह के आयोजन भविष्य में भी किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता फैलाई जा सके। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा पहुंचे मुख्यतिथि,लगाए चौके छक्के,बंगाणा के डूमखर के प्रैस और प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक विवेक शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय मजबूत होता है और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलता है। मैच के दौरान पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। विधायक विवेक शर्मा ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को समर्थन देने का आश्वासन दिया और खेलों के महत्व पर बल दिया। आयोजन समिति ने विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। बही खेल मैदान में विधायक विवेक शर्मा ने भी खूब चौके छक्के लगाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
यह रहे मौजूद:
इस मौके पर एसडीएम सोनू गोयल कैप्टन, अमित कुमार,सुशील कुमार रोहित चौधरी, जीवन कुमार,पंकज कुमार संजीव कुमार,शिव कुमार,संजीव कुमार,मनोहर लाल दत्ता, दिनेश कुमार,रजनीश कुमार, विपिन साजन, जोगेंद्र देव आर्य,अनिल ठाकुर,जितेंद्र शर्मा,राजेश ठाकुर, दलजीत शर्मा,भारत भूषण धीमान, मनोज कुमार शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, अभिषेक कुमार,राम सिंह,अजय शर्मा,रणधीर सिंह,विनोद शर्मा,रिंकू भारद्वाज के अलावा अन्य मौजूद रहे।