Loading...
- Advertisement -
HomeNationalअहम खबरः देशभर में इतने दिन बंद रहेगी Passport सेवा, जानें मामला

अहम खबरः देशभर में इतने दिन बंद रहेगी Passport सेवा, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आप भी नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहें हैं तो आपको अभी 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 5 दिन तक देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक इसकी सर्विस नहीं दी जाएगी। अगर आप पहले ही अप्लाई कर चुके हैं और आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। इससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

29 अगस्त से 2 सितंबर की सुबह तक पूरे देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल काम नहीं करेगा। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल (29.8.2024) से (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी एमईए/आरपीओ/बीओआई/आईएसपी/डीओपी/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रूप से पुनर्निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

भारत में तीन तरह के पासपोर्ट चलते हैं, जिसमें ब्लू कवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रे कवर पासपोर्ट शामिल हैं। इन पासपोर्ट को पदों के हिसाब से दिया जाता है। ब्लू कवर पासपोर्ट की बात करें तो यह किसी भी भारतीय नागरिक को दिए जा सकते हैं। वहीं, मरून कवर पासपोर्ट जिसे राजनयिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत राजनयिक/ सरकारी पद प्राप्त लोगों के लिए होता है। इसके अलावा तीसरा और आखिरी होता है ग्रे कवर पासपोर्ट। इसको विदेश में सरकारी सेवकों या आधिकारिक असाइनमेंट पर सरकार द्वारा भेजे गए किसी शख्स को दिया जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page