Punjab Govt
HomeInternationalIsrael-Iran War का असर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, गहराया संकट,...

Israel-Iran War का असर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, गहराया संकट, लगी लाइनें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेहरान: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान में दिखने लगा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार हमलों की खबर के बाद पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक झटके में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़े हुए दाम 7 मार्च को को आधी रात के बाद लागू होगें। पाकिस्तान में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ईरान और ओमान के बीच इस जलडमरूमध्य से दुनिया की 80 फीसदी ऊर्जा सप्लाई गुजरती है।

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई कीमतों का ऐलान किया। सरकार ने पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी भी बढ़ाई है। पेट्रोल पर यह लेवी 84.40 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि डीजल पर लेवी 76.21 रुपये से घटाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये से बढ़कर 321.17 रुपये (₹105.62) प्रति लीटर हो गई है।

वहीं हाई स्पीड डीजल 280.86 रुपये से बढ़कर 335.86 (₹110) रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बांग्लादेश में भी हाहाकार मचा है। वहीं भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंका के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब से वैकल्पिक तेल सप्लाई की मांग की है।

पेट्रोलियम मंत्री ने पाकिस्तान में सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अल मल्की से मुलाकात कर लाल सागर के यनबू पोर्ट के रास्ते तेल भेजने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसके ज्यादातर तेल टैंकर सामान्य तौर पर हॉर्मुज के रास्ते आते हैं। ऐसे में अगर यह रास्ता बंद रहता है तो ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। सऊदी अरब ने भरोसा दिया है कि जरूरत पड़ने पर यनबू पोर्ट के जरिए पाकिस्तान को तेल सप्लाई में मदद की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -