ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव धरुहीं के जंगल में खैर के अवैध कटान को लेकर वनखण्ड अधिकारी अम्व ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार वनखण्ड अधिकारी ज्वार ब्लॉक तहसील अम्ब ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीती रात समय करीव 9.45 बजे यह व बीट रक्षक अजय कुमार लम्बा सैल में गश्त पर थे तो जंगल R-III धरुही CC-2 के पास से कंटीली तार रोड़ साईड पर टूटी हुई मिली और उन्होंने जव वहां जाकर देखा तो मौके पर खैर के पेडों के 6 मौछे बोरी में व 1 मौछा बिना बोरी में तथा 1 इलेक्ट्रीकल कट्टर व हाथ से चलाने वाली दो आरियां मौके पर मिली। जिस पर
पुलिस ने ना मालूम आरोपियों के खिलाफ वीएनएस व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।