ऊना/सुशील पंडित: चिंतपुरनी में पुलिस ने अवैध शराब की एक खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी 2025 को पुलिस ने तलवाड़ा वाई पास चिंतपुरनी में एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें से 07 बोतल देसी शराब वीआरवी संतरा मार्का बरामद की गई।
पुलिस ने शमशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
