ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की टीम SI प्रकाश चन्द , हैड कांस्टेबल सन्नी शर्मा चुनावी प्रक्रिया के चलते अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतू गश्त पर थे, तो सुचना प्राप्त हुई कि सलोह में नीरज पुरी निवासी गांव व डा0 सलोह तह0 हरोली जिला ऊना अपनी अण्डा नमकीन इत्यादि की दुकान में ग्राहकों को पैग सेल करके शराब पिलाने का धन्धा करता है । जिस पर हरोली पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर रैड करी गई तो दुकान के अन्दर से 05 अदद बोतल शराब देसी मार्का सन्तरा बरामद हुई । आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है ।
सलोह में रेडकर दुकान से पकड़ी अवैध शराब, हरोली पुलिस ने किया मामला दर्ज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -