Punjab Govt Advertisement
HomeTechAC से पानी टपकने से हो रहे है परेशान तो इन आसान...

AC से पानी टपकने से हो रहे है परेशान तो इन आसान तरीकों से दूर होगी समस्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेकः गर्मी लगतार बढ़ती जा रही है। ऐसे में दिन-रात AC चलाना आम हो गया है। लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि AC में पानी टपकने की समस्या देखी जाती है। ऐसी किसी भी तरह की समस्या आने पर हम सीधा मैकेनिक को फोन लगा देते हैं, लेकिन आप कुछ आसान तरीकों से AC से पानी टपकने की समस्या को खुद ब खुद ठीक कर सकते हैं।Split AC से पानी लीक होने के पीछे कुछ सामान्य वजहें होती हैं जिन्हें आप खुद समझकर फटाफट ठीक कर सकते हैं।

AC के अंदर से जो पानी निकलता है, वो एक पाइप के जरिए बाहर आता है जिसे ड्रेनेज पाइप कहते हैं। अगर इसकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है, तो धूल-मिट्टी और कचरे की वजह से यह जाम हो जाता है। इस वजह से AC के पानी को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता और वह वापस अंदर की ओर लीक होने लगता है। इसलिए मैकेनिक बुलाने से पहले आप पाइक में जमी गंदगी को साफ कर लें। या पाइप बदलकर नया भी लगा सकते हैं।

AC के अंदर एक एयर फिल्टर होता है जो हवा में मौजूद धूल और मिट्टी को रोकता है। इसे आप स्प्लिट एसी की इंडोर युनिक के फ्रंट कवर के नीचे देख पाएंगे। अगर ये फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा हो जाए, तो ठंडी हवा का फ्लो रुक जाता है और AC के अंदर काफी बर्फ जमने लगती है। जब ये बर्फ पिघलती है, तो पानी टपकने लगता है। इसे ठीक करने के लिए हर 15–20 दिन में एयर फिल्टर को निकालकर पानी से धो लें। इससे पानी टपकने की समस्या भी नहीं आएगी।

AC में पानी के टपकने की समस्या को रोकने के लिए एक सावधानी आपको उस समय बरतनी होती है, जब AC की फिटिंग की जा रही हो। दरअसल अगर AC की फिटिंग बिल्कुल सीधी या आगे की ओर झुकी हुई हो, तो पानी ड्रेन पाइप के जरिए बाहर न जाकर कमरे के अंदर टपकने लगता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि AC की फिटिंग दीवार से हल्की पीछे की ओर झुकी हुई हो, ताकि पानी आसानी से पाइप से बाहर निकल जाए। इस बात पर गौर करने से AC से पानी टपकने की समस्या कभी नहीं आती।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -