Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalला के डिविजन अम्ब को सब जज कोर्ट मिल सकता है तो...

ला के डिविजन अम्ब को सब जज कोर्ट मिल सकता है तो कुटलैहड़ से सौतेला व्यवहार क्यों: भुट्टो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा नेता बोले, चुनावो में खुद को कुटलैहड़ का विधायक बोलने वाले सीएम सुक्खू खुद कर रहे कुटलैहड़ से सौतेला व्यवहार,

 

कुटलैहड़ के लिए काफी समय से मंजूर है सब जज कोर्ट,फ्री भवन देने के लिए हम तैयार,फिर क्यों कुटलैहड़ की जनता से सौतेला व्यवहार:दविंदर भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला।  दविंदर भुट्टो ने भाजपा कार्यालय बंगाणा में कहा कि जिला ऊना के अम्ब को अगर सब जज कोर्ट की सौगात दी जा रही है तो बंगाणा क्षेत्र जो लंबे समय से इस सुविधा की मंजूरी का इंतज़ार कर रहा है, उसे क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है? भुट्टो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हमेशा से कुटलैहड़ के साथ सौतेला व्यवहार करती आई है। उन्होंने याद दिलाया कि बंगाणा के लिए सब जज कोर्ट कई वर्षों पहले ही स्वीकृत हो चुका था। इसके बावजूद इसे धरातल पर उतारने में कांग्रेस सरकार ने लापरवाही दिखाई। मैंने खुद सरकार को लिखित रूप से प्रस्ताव भेजकर यह पेशकश की थी कि बंगाणा में सब जज कोर्ट के लिए मुफ्त यानी बिना किसी चार्ज के भवन उपलब्ध करवाया जा सकता है।

इसके बावजूद सरकार का ध्यान अम्ब की ओर है, जबकि कुटलैहड़ की जनता की सुविधा को पूरी तरह से भुला दिया गया है। भुट्टो ने कहा कि रोज़ाना सैकड़ों लोग ऊना जाकर अपनी शिकायतें व मुकदमे दर्ज करवाने पर मजबूर हैं। यदि बंगाणा में सब जज कोर्ट खुलता तो लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचती। लेकिन सरकार ने एक बार फिर कुटलैहड़ को हाशिए पर धकेल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान वह खुद को कुटलैहड़ का विधायक बताकर वोट मांगते थे। लेकिन जब क्षेत्र में आपदा आई और लोग बेघर हुए तो मुख्यमंत्री कहीं नज़र नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि कुटलैहड़ के नॉमिनेटेड विधायक सुक्खू ने आखिर पीड़ितों के लिए कौन सा ठोस कदम उठाया।जनता को सिर्फ खोखले आश्वासन और झूठे वादे मिले। आज भी सैकड़ों परिवार मदद के इंतज़ार में हैं।

पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता अब सुक्खू सरकार की नाकामियों का पूरा ब्यौरा पक्के कागजों पर लिखकर सहेज रही है और आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस से हर दिन का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब तब कुटलैहड़ की जनता ठगी गई है। लेकिन इस बार तो सुक्खू सरकार ने कुटलैहड़ को पचास साल पीछे धकेल दिया है। विकास के नाम पर शून्य काम हुआ है। सड़कों की हालत खराब है, आपदा से प्रभावित परिवार गहरी निराशा में हैं, और क्षेत्र की योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में सड़कें पुल महीनों से बंद पड़ी हैं, विकास कार्य ठप्प हैं और जनता को राहत की कोई उम्मीद सरकार से नहीं है।यहां के लोग हर दिन एक नई समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू जो प्रदेश के दुर्भाग्य वश मुख्यमंत्री बने है, वे सिर्फ मंचों से विकास की झूठी कहानियां गाकर जनता को बरगलाने में लगे हैं।

भुट्टो ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह तुरंत बंगाणा में सब जज कोर्ट स्थापित करने की घोषणा करे और कुटलैहड़ के आपदा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए। अगर सरकार को जनता के दुख-दर्द की रत्ती भर भी परवाह है तो उसे तुरंत इस क्षेत्र को न्याय देना चाहिए। वरना जनता अपने वोट की ताकत से सरकार को सबक सिखाना जानती है। कुटलैहड़ भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक मिलकर सरकार की हर नाकामी को उजागर करेंगे। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक बंगाणा में सब जज कोर्ट शुरू नहीं होता और आपदा पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, सूरम सिंह ,सुदर्शन शर्मा ,अरुण मनकोटिया ,संदीप शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -