नई दिल्ली: कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी बैंक से बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बैंक की महिला कर्मचारी आस्था सिंह किसी भी महिला पर आगबबूला होती दिखी। वीडियो में दिखा की आस्था सिंह न सिर्फ महिला ग्राहक को बुरी-बुरी गालियां दे रही थी बल्कि उस पर अपनी जाति का भी धौंस जमा रही थी। अब आस्था सिंह ने इस वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने अपने मैं ठाकुर हूं वाले बायन को बिल्कुल सही बताया है। इसके साथ ही वीडियो का पूरा सच भी बताया है जिसके बाद लोगों ने उन पर सवाल उठाए थे।
View this post on Instagram
वीडियो गलत तरीके से की गई पेश
आस्था का कहना है कि किसी ने उनसे बदतमीजी की थी जिसके बाद उन्होंने ये स्टेटमेंट दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया। आस्था वीडियो में बोलती दिख रही हैं कि – ‘आप सभी ने मेरा वीडियो जरुर देखा होगा आपने एक पक्ष की बात तो सुन ली मगर मैं आपको सच्चाई बताती हूं मैं अब अपना पक्ष रखना चाहती हूं। ये वीडियो 6 जनवरी का है। अभी का नहीं है। ये किसी कस्टमर का वीडियो नहीं है ये हमारे ही बैंक में काम करने वाली एक महिला के पति संग बहस का वीडियो है जिसको गलत तरीके से बताकर फैलाया गया है। इसे जाति के एंगल से भी लोग जोड़ रहे हैं। दरअसल जो महिला हमारे यहां काम कर रही थी। उसने बैंक से रिजाइन किया था मगर उसे उसी दिन रिलीविंग चाहिए थी। उनकी ननद सुबह से बैंक में आकर बैठी थी। महिला की ननद से मेरी थोड़ी बहुत बहस हुई थी। उसी ननद ने अपनी भाई को (जो महिला बैंक में काम करती है उसके पति) ये सब बताया’।
मुझे अपनी जाति पर गर्व है
महिला ने आगे कहा कि – ‘बैंक साढे तीन बजे बंद हो जाता है। महिला कर्मचारी का पति साढे़ चार बजे बैंक आया। उसने भी मेरे साथ अभद्रता की। उसने सीधे मेरे डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी बोला कि कौन सी जाति की हो जो इतनी गर्मी है तुझमें मैं तेरी सारी गर्मी निकाल दूंगा। सारी हेकड़ी निकाल दूंगा। उसने मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया इसके बाद मैंने ये स्टेटमेंट दी हां मेरे शब्द गलत थे मैं जानती हूं कि मैं पब्लिक की सेवा के लिए बैठी हूं और मुझे शब्दों को काफी सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए था लेकिन यदि मुझे आकर ऐसा कहेगा कि मैं तेरी सारी गर्मी निकाल दूंगा तो मैं भी चुप नहीं रहूंगी। मैंने कहा था कि मैं ठाकुर हूं तो हां मैं ठाकुर हूं मुझे अपनी जाति पर गर्व है’।
शिकायत मिलने के बाद ही होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बैंक प्रबंधन और कर्मचारी के खिलाफ भारी आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं हालांकि पुलिस का इस मामले पर कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले की कार्रवाई की जाएगी।
