Punjab Govt AD
HomeNationalGC Public School के फंक्शन में छात्र की एंट्री ना हुआ भारी...

GC Public School के फंक्शन में छात्र की एंट्री ना हुआ भारी हंगामा, टीचर को पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई मंडीः मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में हुए वार्षिकोत्सव में छात्रों की एंट्री को लेकर बवाल हो गया। छात्र और पीटीआई शिक्षक के बीच हो रही बहसबाजी के बाद छात्र के अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक को जमकर पीटा। विद्यालय में अभिभावकों द्वारा पीटीआई (टीचर) शिक्षक को पीटे जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

मामले की शिकायत विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को दी है। नई मंडी के ग्रैन चैम्बर पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के वार्षिक प्रोग्राम के दौरान विद्यालय पीटीआई शिक्षक और छात्र के बीच विद्यालय में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्रों व पीटीआई शिक्षक में बहस हो गई। मामले में अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद महिलाएं भी मारपीट में कूद गई। महिला अभिभावकों ने पीटीआई शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान महिला अभिभावकों ने मारपीट के लिए चप्पल तक उतार ली। इससे विद्यालय में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

कार्यक्रम के बीच से विद्यालय के प्रधानाचार्या आजादवीर सिंह अन्य शिक्षक पुलिस के साथ पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने अभिभावकों और पीटीआई शिक्षक को छुड़ाया। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। ´जीसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि कुछ बाहरी छात्र विद्यालय में प्रवेश के लिए गाली गलौज कर रहे थे, जिन्हे रोकने पर विवाद हुआ है। हमारी तरफ से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गयी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -