24 फरबरी को होगा संत सम्मेलन फोटो समाचार
ऊना/सुशील पंडित : गुरु रविदास महाराज जयंती के उपलक्ष्य में ऊना के गांव सलोह क्षेत्र में आज शोभा यात्रा निकाली गई। गुरु को समर्पित धार्मिक यात्रा गुरु रविदास मंदिर सलोह से शुरू हुई । गुरु को समर्पित विशाल यात्रा में गुरु रविदास सत्संग सभा सलोह के प्रधान मास्टर साधु राम, सभा सेवादारों मास्टर गुरदास राम, सेवानिवृत तहसीलदार बलदेव सरोआ, कुलदीप सिंह , दिलबाग चंद , गुरमेल सरोआ, संसार चंद , सुरजीत कुमार, पंकज कुमार समेत सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया । धार्मिक रस्मो के बीच यात्रा सलोह मंदिर से शुरू हुई । उसके बाद सलोह नलका, सलोह चौंक, महादेवा मुहल्ला से होते बापिस मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा दौरान संगतो ने भगवान की महिमा का गुणगान किया । डीजे की धुनों पर नाच कर श्रद्धालुओं ने गुरु का दिवस मनाया । भगवान को समर्पित जयकारे लगाए गए । सभा प्रवक्ता बलदेव सरोआ ने बताया कि स्थानीय गुरु रविदास मंदिर में 24 फरबरी को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा । इस सम्मेलन कार्यक्रम में संतो द्वारा प्रवचन करके संग्तो को निहाल किया जाएगा । गुरु के बताए मार्ग पर चलने का गुरु मंत्र भी दिया जायेगा । विशाल भंडारा भी होगा।