Punjab Govt Advertisement
HomeHaryanaशूज वेयर हाउस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 300 मीटर दायरे...

शूज वेयर हाउस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, 300 मीटर दायरे को किया सील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपत : चौटाला रोड स्थित लिबर्टी शूज वेयरहाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग आज सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां पहुंच गई है जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, एनएफएल और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं। पुलिस ने सावधानी के तौर पर वेयरहाउस के करीब 300 मीटर दायरे को सील कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -