HomeNationalBRC भवन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की...

BRC भवन में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोतिहारी : फेनहारा प्रखंड संसाधन केंद्र में रविवार को अचानक आग लग गई। बताया गया कि बंद पड़े केंद्र से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी शरारती तत्व ने खिड़की से आग लगाई हो सकती है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

फेनहारा थानाध्यक्ष शानू गौरव के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की 8 से 10 बोरा किताबें और कॉपियां जलकर राख हो गईं। नुकसान का सटीक आकलन शिक्षा विभाग करेगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव राम ने कहा कि वे स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर देर होती तो नुकसान और अधिक हो सकता था। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -