नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर फैक्टरी में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वायरिंग में फाल्ट होने की वजह से आग लगने की आशंका है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में इकोटेक-3 के एक्सटेंशन-2 में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कूलर बनाने वाली 2 कंपनियों में यह आग लगी है। आग लगने के बाद कई कंपनियों को खाली करवाया गया। तेज आग होने के चलते सड़क पर भी भगदड़ मच गई। सुत्याना-हबीबपुर रोड पर यह कूलर बनाने वाली फैक्ट्री है।