ऊना/सुशील पंडित: एचआरटीसी बस के चालक के ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की सुबह लगभग 8 बजे जौड़वड़ उझे खास की रहने वाली प्रकाशो देवी अपने 6 वर्षीय पोते के साथ बाजार जा रही थी। तभी एचआरटीसी की बस तेज रफ्तार से उनकी ओर आई। बस का नंबर एचपी-72-9981 बताया जा रहा है। प्रकाशो देवी ने आगे बताया कि बस का एक पहिया उसके पैर के ऊपर चढ़ गया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बस चालक जरनैल सिंह पुत्र संत राम, निवासी ग्राम गिंडपुर मलौन, वार्ड नंबर 6, तहसील अंब के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचआरटीसी बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -