Punjab Govt
HomeHealthसर्दियों में सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें? Premanand Maharaj से...

सर्दियों में सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें? Premanand Maharaj से जानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज से लोग अपनी जिंदगी की कई समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। महाराज भी भक्तों को परेशानियों का जवाब बहुत ही सरलता के साथ देते हैं। हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो रोज सोशल मीडिया पर सामने आता है जिसमें वह भक्तों को जीवन की शिक्षा देते दिखते हैं। इन दिनों काफी सर्दी पड़ रही है ऐसे में काफी लोग सुबह जल्द उठने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे ज्यादा ठंड या आलस आदि। अब इसी विषय को लेकर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक महिला महाराज से अपनी समस्या बताती हुई नजर आ रही है।

सर्दियों में सुबह जल्दी कैसे उठें?

सामने आए वीडियो में महिला महाराज से अपनी समस्या शेयर करती दिख रही है। महिला महाराज को कहती है कि सर्दियों में मै रोज सोचती हूं कि कल से जल्दी उठूंगी लेकिन उठ नहीं पाती हूं। आलस बढ़ गया है और देर तक सोने के कारण से गलत तरह के सपने भी आने लगते हैं। इस बात का जवाब सुनकर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ज्यादा सपने उन्हें ही आते हैं जो देर तक सोते ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि – अगले 24 घंटे में सिर्फ 5 घंटे की नींद ले जाए तो सपने नहीं आते हैं। सुबह नींद ने उठते ही अपने ईश्वर का नाम जाप करना चाहिए। इससे मन शुद्ध रहता है और बुरे सपनों से भी मुक्ति मिलती है।

ब्रह्मामुहूर्त में उठने की आदत डालें

प्रेमानंद महाराज से साफ शब्दों में कहा कि जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह भी देर तक सोते रहते हैं। उनमें मनुष्यता नहीं बल्कि पशुता झलकने लगती है ऐसे में हर व्यक्ति को ब्रह्मामुहूर्त में उठने की आदत डालनी चाहिए जो लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं वो न तो अध्यात्म को ठीक से समझते हैं और न ही धर्म को।

उठते ही लें भगवान का नाम

प्रेमानंद महाराज ने आगे बताते हुए कहा कि सुबह के समय सबसे पहले उठकर टहलते हुए भगवान का नाम जप करना चाहिए। यदि इसका लगातार एक महीने तक अभ्यास किया जाए तो यह आदत ही बन जाती है क्योंकि भगवान के नाम-जप में बहुत शक्ति होती है जो भी लोग नाम-जप कर रहे हैं उनके चरित्र का पवित्र होना भी बहुत ही जरुरी है। रोज नाम-जप और शुद्ध आचरण से जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है परंतु यदि चरित्र ही पवित्र नहीं होगा और नाम-जप भी नहीं किया जाएगा तो आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, जीवन में सच्ची उन्नति कभी भी संभव नहीं हो पाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -