धर्म: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के विचार व्यक्ति का जीवन बदल देते हैं। महाराज भक्तों को जीवन की कई शिक्षाएं देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। अपने सत्संग के जरिए वह लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। कई सारे युवा भी महाराज की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर भी प्रेमानंद महाराज के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच चुके हैं। अब हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी महाराज के पास पहुंचे थे।
नया साल कैसे मनाएं
प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भक्त ने उनके पूछा कि साल 2026 का जश्न कैसे मनाना चाहिए। साल के पहले दिन क्या करना चाहिए। इस पर प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि सुबह गायों को चारा खिलाएं। इसके साथ ही पक्षियों को दाना डालें।
View this post on Instagram
घर के लोग मिलकर अच्छा भोजन बनाओ और उसको गरीबों में बांट दो। ऐसा करने से पूरा साल मंगलमय जाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही प्रेमानंद महाराज ने कहा कि घी का दीपक जलाएं और ये प्रण लें कि आज से कोई गलत काम नहीं करेंगे। साथ ही नाम कीर्तन करेंगे।
नए साल पर न करें नशा
इसके अलावा प्रेमानंद महाराज ने कहा कि कुछ लोग नए साल पर मांस खाते हैं, शराब पीते हैं पर यह गलत है। उन्होंने कहा कि नए साल पर प्रण लेना चाहिए कि अब इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन सभी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
मेहनत की कमाई कोई नहीं ले सकता
एक व्यक्ति ने इस दौरान प्रेमानंद से पूछा कि अगर हमारी मेहनत की कमाई कोई हड़प लेता है तो हमें क्या करना चाहिए क्योंकि इससे हमारा मन उस व्यक्ति से बहुत खट्टा हो जाता है। इस पर महाराज ने कहा कि – ऐसा न सोचिए क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि जो आपके साथ हो रहा है वो पिछले जन्म में आपने किया हो उस व्यक्ति के साथ। कई बार हमारे साथ जो होता है वो पिछले जन्मों के कर्मों का कारण होता है।
ऐसे में आपको विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको सोचना चाहिए कि चलो हम निपट गए इस व्यक्ति से उससे बैर नहीं करना चाहिए।