Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsआधारकार्ड अपडेट करवाना कैसे बना मुसीबत, घर पर पड़ा GST का छापा

आधारकार्ड अपडेट करवाना कैसे बना मुसीबत, घर पर पड़ा GST का छापा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायगढ़: छत्तीसगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ठेले पर पावभाजी बेचने वाले युवक के घर पर जीएसटी का छापा पड़ा है। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि युवक के ऊपर करोड़ों की जीएसटी के चोरी का आरोप है। जीएसटी के छापे के बाद परिवार में आफत मची हुई है। बड़ी बात ये है कि टीम ने घर के साथ-साथ उस जगह भी छापेमारी की है जहां ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद ये सारा मामला सामने आया है।

हालांकि इस मामले में जीएसटी की टीम कार्रवाई कर रही है। पाव भाजी बनाकर बेचने वाले एक युवक को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना काफी महंगा पड़ा। उसने बताया कि अभी उसने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।जब GST के अधिकारी घर में दबिश दिए तो परिवार डर गया। जीएसटी के अधिकारियों ने करोड़ों के जीएसटी हेराफेरी का आरोप लगाया और बाकायदा पाव भाजी वाले दुकानदार पर कार्यवाही की बात कही।

जब युवक ने अपने आधार कार्ड की जानकारी ली तो पता चला कि विशेष अग्रवाल नाम का व्यक्ति फर्जी तरीके से युवक के आधार कार्ड पर जीएसटी नंबर लेकर जीएसटी की चोरी कर रहा है। पावभाजी बेचने वाले राजेश ने बताया कि जितना टैक्स चोरी का आरोप लगा है उतनी तो मेरी कमाई ही नहीं है। राजेश ने बताया कि मैंने अधिकारियों से बताया कि वह तो फास्ट फूड सेंटर चलाता है। मेरी उतनी कमाई ही नहीं है। राजेश ने अधिकारियों को यह भी बताया कि उसके नाम से कोई भी ट्रेडर्स जैसी दुकान नहीं है। अब युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत रायगढ़ एसपी से की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -