Punjab Govt AD
HomeInternationalHot Air Balloon में लगी आग; आसमान से सीधे जमीन पर गिरे...

Hot Air Balloon में लगी आग; आसमान से सीधे जमीन पर गिरे कई लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ब्राजीलः दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में एक हॉट एयर बैलून में आग लग गई। जिसके बाद बैलून आसमान से सीधा नीचे गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। फायर फाइटर्स ने बताया कि हादसा शनिवार को हुआ। बैलून ने 21 यात्रियों उड़ान भरी थी कि अचानक हादसा हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 13 लोग बच गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर हॉट बैलून में आग लग जाती है और वह नष्ट हो जाता है। बैलून में बैठे लोग नीचे गिर जाते हैं।

यह कोई पहली घटना नहीं हैं। महज एक हफ्ते पहले सीओ पाउलो में भी हॉट-एयर बैलून गिरने से 27 साल की लड़की की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। हादसों की इस कड़ी ने ब्राजील की बैलूनिंग इंडस्ट्री और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -