ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने 2.27 ग्राम चिट्टे सहित होशियारपुर के युवक को काबू किया है। चिट्टा तस्करी मामले में पिछले एक सप्ताह में अम्ब पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस ने बीती रात करीब 10 बजे अन्दौरा से अम्ब की तरफ आ रहे युवक 2.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक होशियारपुर के असलामावाद से मोटरसाईकल पर वाया वणे दी हट्टी, अंदौरा से हमीरपुर जा रहा है व चिट्टा वेचने का काम करता है। पुलिस ने अन्दौरा गांव के पास युवक को काबू कर लिया। उसके मोटरसाइकिल यामहा संख्या (HP 55B-5543 ) की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिग्गी के अंदर से एक पोलोथीन में पाऊडर नुमा पदार्थ वरामद हुआ चैक करने पर चिट्टा पाया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी अजीत नगर असलामावाद जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।