होशियारपुरः जिले के बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास ऊना से आई एक बस हादसा ग्रस्त हो गई। बस का प्रेशर डाउन होने के कारण यह हादसा हुआ। पहले तो बस ने दीवार तोड़ी और फिर की खोखे रौंद दिए। खोखे के मालिक सोमनाथ ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को उन्होंने अपना खोखा खोला था। एकदम से उनकी दुकान के अंदर बस आ घुसी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त बस को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं है, मगर काफी सामान दुकानदारों का खराब हो गया।
होशियारपुरः दीवार से टकराई बस ने रौंद दिए खोखे
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -