HomeNationalट्राले और कार की भीषण टक्कर, सगाई से लौट रहे 3 भाइयों...

ट्राले और कार की भीषण टक्कर, सगाई से लौट रहे 3 भाइयों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चूरूः जिले में एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। ट्राले और कार की टक्कर से सरकारी अकाउंट्स ऑफिसर सहित 3 भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।

जानकारी मुताबिक, सोमवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे चूरू के रतनगढ़ नगरपालिका में तैनात अकाउंट्स ऑफिसर अरुण सोनी (50), उनके बुआ के बेटे श्रीगंगानगर के निवासी डिम्पल सोनी (35) और सरदारशहर के पंकज सोनी (32) सगाई समारोह से होकर सरदार शहर लौट रहे थे। जब वह जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में मेगा हाईवे पर लधासर गांव के पास पहुंची से उनकी कार की टक्कर एक ट्राले से हो गई।

डिंपल सोनी, अरुण सोनी, पंकज सोनी
डिंपल सोनी, अरुण सोनी, पंकज सोनी

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कार से निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा। पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार को उड़ाने के बाद ट्रोला भी हाईवे पर ही पलट गया। इस कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम रहा।

वहीं, गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस रतनगढ़ के जालान हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -