Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsभीषण हादसा : खाई में गिरी बस, 2 की मौ'त और 20...

भीषण हादसा : खाई में गिरी बस, 2 की मौ’त और 20 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अमरावती में राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  बस खाई में गिरने के साथ ही एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि घटना मेलघाट इलाके में दोपहर को हुई। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस यवतमाल जिले के परतवाड़ा से अमरावती के धरनी जा रही थी और इसमें लगभग 36 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस मेलघाट के जवाहर कुंड इलाके की खाई में गिर गई और एक पेड़ से टकरा गई। विशाल आनंद ने बताया कि दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 15 लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों का अमरावती और परतवाड़ा के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -