Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल 25 सितम्बर, 2025

आज का राशिफल 25 सितम्बर, 2025

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा।

मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। साथ ही घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। आज कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। माता कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। साथ ही आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के लिए ऑफर आएगा। इस राशि की महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सिंह राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप क्लाइंट को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे, जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, सभी लोग हंसी-ख़ुशी से रहेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। जल्द ही आपके प्रमोशन की संभावना बन रही है। इस राशि की तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। माता कूष्मांडा को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

कन्या राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर आज आप जॉब चेंज करना चाहते है तो सोच-समझ कर ही करें। आज आपको शाम तक शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। साथ ही मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और बड़ों का आशीर्वाद आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यक्तियों का किसी रचनात्मक कार्य में नाम होगा और आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी , जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि:आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आप ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। साथ ही ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कुंभ राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी और आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका भी मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। माता के आगे माथा टेकें, करोबार में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज आपको ऑफिस के किसी काम में सहकर्मी की मदद मिलेगी। साथ ही अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं। आज किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -