Punjab Govt
HomeRashifalआज का राशिफल 23 नवंबर, 2025

आज का राशिफल 23 नवंबर, 2025

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज 23 नवंबर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 26 मिनट पर बुध तुला राशि में वक्री करेंगे। आज आकाश में कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन हो रहे हैं। मूल नक्षत्र, धृति योग और तुला राशि में बुध के वक्री होने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बड़ा असर डाल सकता है।

मेष राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे। आज आप मार्केट से पूजा के लिये फूल ला सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें । आज आपको किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

 

वृष राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आंकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा

 

मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेंगे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें । लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी ।

 

कर्क राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा । आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी । आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदरी मिलेगी।

 

सिंह राशि:आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आज स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट को समझने में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा।

कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टॉरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।

 

तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्य स्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, उनकी खुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

 

धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी । आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे । धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे । आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे । लवमेट के लिये दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बिजनेस में बेहतर लाभ पाने के लिये आज आप नया प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिये समय अनुकूल है सफलता मिलने के योग बने हुए है।

 

मकर राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे । आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे ।

 

कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे । आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । जो लोग होटल या रेस्टॉरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा । आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा । आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी । लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

 

मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराइटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -