आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भोर 4 बजकर 19 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि:आज का दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का बिजनेस करते हैं, वो आज बड़ा फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। साथ ही आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों का आज जीवनसाथी के साथ थोड़ा नोकझोंक हो सकता हैं। बेहतर होगा रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएं। इसके आपके रिश्ते में गलतफहमी खत्म हो जाएगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से रिश्तों में सुधार आएगा।
वृष राशि:आज का दिन सामान्य बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं। वो लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। आज आपके रुखे व्यवहार के चलते आपके प्रिय के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी विभागों में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। यहां
मिथुन राशि:आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नई जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। बाहर कुछ टाइम स्पेंड करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। नये क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि:आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चो और बिल आदि को सम्हाल लेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करोगे। उनके सुख-दुख के भागीदार बनोगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जान समझ सकें। आज आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत हो सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि:आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। साथ ही आपके काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप के कामों पर नजदीकी से गौर करते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आज बिजनेस की डील आपके पक्ष में आएगी। आज अचानक से आपका करीबी दोस्त आपके घर आ सकता हैं। साथ में कहीं घूमने भी जाएंगे, मौसम का लुफ्ट उठाएंगे।
कन्या राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उनको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता हैं। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कतें महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। अचानक यात्रा के कारण आप थोड़े थकान महसूस कर सकते हैं और तनाव भी हो सकता हैं। आज लवमेट के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी।
तुला राशि:आज का दिन व्यवहार में बदलाव करने का दिन हैं। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत हैं, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर ऐसी जगह होगा। जहां से आपको अप-डाउन करने में आसानी होगी। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है,उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती हैं। केसर का तिलक लगाने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि:आज का दिन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज आप किसी धार्मिक पंडाल में जाने की योजना बनाएंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। आज दफ्तर में मशीनों की खराबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलने से आपके सारे काम होंगे।
धनु राशि:आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदेमंद कराऐगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन अधिक रंगों से भरा रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरूरत हैं, नहीं तो अच्छी-खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं।
मकर राशि:आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तनदुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही आज आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके कामों से आपके पड़ोसी प्रभावित होंगे। हो सकता है आपकी तारीफ भी करें। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
कुंभ राशि:आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे प्रोत्साहित करें। साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है।
मीन राशि:आज का दिन भाग्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही इंट्रस्टींग-सा गेम दोस्तों के साथ खेलेंगे। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे कोअच्छी तरह से जान-समझ सकें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। घर में पेड़-पौधे लगाने से मन का तनाव कम होगा।