Advertisements
Ad 6
Advertisements
Ad 8
Advertisements
Ad 7

आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2023 

आज का राशिफल,  26 अक्टूबर 2023  आज का राशिफल,  26 अक्टूबर 2023 

वीरवार का दिन करियर और कमाई के मामले में मिथुन और तुला राशि वालों के लिए सबसे खास होगा। इन राशियों के लोगों को शुभ योग में भाग्‍य का साथ मिलेगा और इनके धन में वृद्धि होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा वीरवार।

मेष: धन आगमन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। माता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न होगा। व्यापार में कोई सरकारी बाधा आ सकती है। जिससे व्यापार में मन कम रहेगा। नौकरी में पद्दोनत्ती हो सकती हैं, जिससे सुख सुविधा पूरी होगी। कृषि कार्य से धन लाभ होगा। भूमि भवन,वाहन के क्रय विक्रय से धन लाभ के योग बन रहे है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लोगों को आय बढ़ने का शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कई आय स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। अत्यधिक भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। किसी अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आपके साहस एवं पराक्रम के लिए आपको सरकार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जिसे मान प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ होगा। नाना नानी से मनपसंद उपहार एवं धन प्राप्त होगा।

मिथुन: आर्थिक दृष्टि से 26 अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी ऐसे व्यक्ति अथवा कार्य से धन लाभ होगा जिसकी आपको भी उम्मीद नहीं होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनाने के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपनी अपनी वाकपटुता एवं मधुर व्यवहार के कारण धन लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने के योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख सुविधाओं पर धन सोच समझकर खर्च करें। अन्यथा आपका बजट बिगाड़ सकता है।

कर्क: व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण सफलता के लिए आर्थिक मदद मिल जाएगी। प्रेम संबंध में उपहार एवं धन प्राप्त होगा। राजनीति में लाभकारी स्थिति रहेगी। उद्योग धंधे में नए अनुबंध होने के योग बनेंगे। जिससे भविष्य में लाभ होगा, वृद्धि होगी।सिंह: ससुराल पक्ष से वस्त्र आभूषण के साथ धन प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी आय होगी। नवीन कार्य प्रारंभ करना लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों को आज विदेश से धन लाभ होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर सोच समझ कर धन खर्च करें।

कन्या: आर्थिक स्थिति में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पैतृक धन संपत्ति यकायक मिल सकती है। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की भूमिका बनेगी।  वाहन मार्ग में बिगड़ने से समस्या के साथ धन व्यय होगा। धन उधार देने में बचें। आर्थिक स्थिति चिंतनीय रहेगी।

तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार दिया गया धन वापस आएगा। किसी अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार प्राप्त होंगें। प्रेम संबंध में वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ होगा। धन संपत्ति प्राप्त होगी।

वृश्चिक: व्यापार में धन प्राप्त होगा। बैंक में जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु जितने धन की आवश्यकता है आपके लिए उससे अधिक धन का इंतजाम हो जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि भवन संबंधी कार्य से धन एवं मान बढ़ेगा।

धनु: आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। अध्ययन अध्यापन कार्य से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में उपहार का आदान-प्रदान होगा। व्यापार में आप अपने बौद्धिक कौशल से धन लाभ करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। जिससे उनका धन एवं उपहार की प्राप्ति होगी।

मकर: आज आपको जिन लोगों से आर्थिक मदद की उम्मीद है वे मौके पर आपको धोखा दे जाएंगे। धन के अभाव में आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ जाएगा। आपको धन का महत्व बार-बार महसूस होगा। व्यापार में उम्मीद के अनुसार बिक्री न होने से अपेक्षित लाभ नहीं होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ होगा।

कुंभ: आप यदि मिट्टी भी पकड़ोगे तो वह सोना बन जाएगा। अर्थात आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसी में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। किसी प्रियजन से धन एवं उपहार मिलेंगे। प्रेम संबंध में धन एवं संपत्ति मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी व्यापारिक योजना के सफल होने के योग हैं।

मीन: धन का अभाव बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आर्थिक क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग ना मिलाने से धन मिलने में बाधा आ सकती है। बैंक में जमा पूंजी निकालने के लिए भी बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आर्थिक लेनदेन में वाद विवाद से बचें अन्यथा कोई बाधा उठानी पड़ सकती है।

Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.


Encounter India 24 Years Celebration
Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page