सरकार से मांगी पेंशन सुविधा
ऊना/सुशील पंडित :होमगार्ड्स विभाग में सराहनीय सेवाएं देने के बाद होमगार्ड्स जवान भाग चंद शनिवार को सेवानिवृत हो गए ।इसी उपलक्ष्य में अग्निशमन केंद्र में उन्हें विदाई पार्टी दी गई । अग्निशमन अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को सराहनीय करार दिया गया । और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । सेवानिवृत पर जवान भाग चंद ने अग्निशमन स्टाफ का धन्यवाद किया । उन्होने कहा कि होमगार्ड्स महकमे में अब तक हर विभाग में सेवाए देने का मौका मिला है। बहुत कुछ सीखा है। कर्त्तव्य भी पूरी निष्ठा से निभाया ।
उन्होंने कहा कि सरकार होमगार्ड्स की सेवानिवृत होने पर कोई भी आर्थिक लाभ नहीं देती है। रिटायर होने पर खाली हाथ घर को जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से होमगार्ड्स जवानों की सेवानिवृति पर पेंशन या ग्रेजयूटी देने की मांग भी रखी है।
