Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsनर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा: ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा में 12वीं तक के स्‍कूल दो दिन की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब 29 और 30 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने ठंड और कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले कई दिनों से जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। सुबह सबेरे स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों को दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के फैसले से बच्‍चों को दो दिन के लिए आराम मिल जाएगा। इसी तरह हापुड़ में भी कक्षा 12 तक के स्‍कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद किए गए हैं। हालांकि स्‍कूल स्‍टाफ को आना पड़ेगा।

दूसरी ओर, गाजियाबाद में स्‍कूलों का समय बदल दिया गया है। अब यहां कक्षा 1 से आठ तक के स्‍कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। अलीगढ़ में भी ठंड की वजह से कक्षा 1 से 12 तक सभी स्‍कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे। आगरा में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से आठ तक के सभी स्‍कूलों में 28 दिसंबर को छुट्टी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि जिले के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी को देखते हुए छुट्ठी कर दी गयी है। ये छुट्ठी 29 और 30 दिसंबर को रहेगी। जिले में संचालित समस्त बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी व अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय व परिषदीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश में यह भी डीएम की ओर से निर्देश दिया गया है कि अवकाश के दौरान सभी विद्यालयों के समस्त शिक्षक व कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -