अस्पताल के बाहर किया शिव विवाह का गुणगान
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत पड़ते मैहतपुर में आंखों के अस्पताल के संचालक डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान भोले शंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। आज फिर हिंदू समाज के लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया व जंगमों द्वारा भगवान भोले शंकर के विवाह का गुणगान किया गया।

जबकि हिंदू संगठनों ने विशेष समुदाय के डॉ द्वारा भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर माफी मांगने की कही थी। ऊना में डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।कल डॉ द्वारा हाई कोर्ट से जमानत लिए जाने के बाद पुलिस इन्वेस्टिगेशन में शामिल होने के उपरांत हिंदू समाज और भड़क उठा है उन्होंने कहा है कि जब तक आरोपी डॉ भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा कर सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध जारी रहेगा उन्होंने कहा है कि अगर डॉक्टर भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सच्चे मन से माफी मांगते हैं और अपनी गलती कबूल करते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे वहीं उन्होंने डॉक्टर के अस्पताल को न खोले जाने की भी चेतावनी दी है उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर को पूरे हिमाचल में ही प्रैक्टिस नहीं करने दी जाएगी ।वहीं उन्होंने धार्मिक संगठनों पर भी सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा है एक विशेष समुदाय के डॉक्टर द्वारा भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की है लेकिन धार्मिक संगठनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।कल इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा था कि पुलिस ने इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की है डॉक्टर द्वारा जमानत हासिल करने के उपरांत वह इन्वेस्टिगेशन में शामिल हुआ है इन्वेस्टिगेशन के दौरान जो जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। अब इस मामले में हिंदू संगठनों के साथ-साथ जंगमों ने भी नाराजगी जाहिर की है और अस्पताल के बाहर भगवान शिव विवाह का गुणगान किया गया। बिट्टू जंगम ने बताया कि भगवान भोले शंकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डॉक्टर पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और हमें आशा है कि प्रशासन न्याय करेगा इस मौके पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों विश्व हिंदू परिषद, जंगमों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद से विनय राणा, शिवसेना अध्यक्ष बाल ठाकरे शिवदत्त वशिष्ठ ,मनन, इंटक सचिव कामरेड जगत राम शर्मा इनके साथ शामिल हैं हिंदू चेतना मंच के संयोजक चंदन शर्मा, दीपक लंबा, संजीव सचदेवा, संजय भारद्वाज, रोमी मेनन, तरुण प्रभाकर, विनोद राणा, दिनेश, दीपक जोशी, जगदीप राणा, विकास अहूजा, तनु शर्मा, श्याम मुरारी, विक्रम ठाकुर, गोल्डी कौंडल, विनोद कुमार, विनय राणा, उमंग ठाकुर, गोल्डी, अंतरिक्ष शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर समेत अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
